किशमिश के फायदे -kismis benefits in hindi

 

kismis benefits in hindi
kismis benefits in hindi

किशमिश एक तरह का ड्राई फ्रूट है। इसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। किशमिश सेहत के लिए काफी लाभदायक होता हैक्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरनपोटेशियमकैल्सियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है।

किशमिश के फायदे (benefits of kismis)

1. त्वचा के लिए किसमिश के फायदे (benefits of kismis for skin)

kismis health benefits
benefits of kismis 

त्वचा के लिए किशमिश के लाभ बहुत से है। दरअसल में एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार अंगूर और अंगूर आधारित उत्पाद में कीमोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो स्किन कैंसर से बचाव में कुछ हद तक मददगार हो सकते है। वहीं एक शोध में यह भी जिक्र मिलता है क़ी किशमिश एक प्रभावकारी स्किन टोनर की तरह काम करता है।

2. बालों के लिए किसमिश के फायदे (benefits of kismis for hair)

benefits of kismis for hair

बालों को नुकसान पहुंचाने में फ्री रेडिकल्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। ये समय  पहले बालों के सफेद और झड़ने का कारण होते हैं। बालों को इन फ्री रेडिकल्स से बचाने में किशमिश के गुण मदद करते हैं। किशमिश  एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैंजो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। 

(और पढ़े:- बालों की देखभाल कैसे करें)

3. संक्रमण से बचाव

किशमिस में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में सहायक हो सकते हैं, जैसे एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्टीरियल। इसके अलावा किशमिश का अर्क ओरल बैक्टीरिया, म्यूटंस स्ट्रेपटोकोकस (दांत टूटने कारण बनने वाला मुख्य बैक्टीरिया) से लड़कर मुँह को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।

4. यौन स्वास्थ्य में

किशमिश खाने के फायदे यौन स्वास्थ्य को बेहतर में बनाने भी मिल सकता हैं। किशमिश में बोरॉन नाम एक मिनरल पाया है। बोरॉन महिलाओं और पुरुषोंदोनों में यौन स्वास्थ्य से जुड़े स्ट्रेरोइड को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसकी मदद से यौन स्वास्थ्य को बेहतर करने में सहायता मिलती है। 

5. मुँह और दांतों के लिए

किशमिश मुँह और दांतों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। किशमिश खाने से कैविटीज से बचा जा सकता है। किशमिश में फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट और ऑलीनोलिक एसिड मौजूद होते हैं, जो उन बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करता है, जो डेंटल कैरिज यानि दांत खराब होने का कारण बनते हैं। किशमिश में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल दांतों की बेहतर स्थिति रखने के लिए मुँह में बैक्टीरिया जैसे स्ट्रेपटोकोकस के विकास को भी रोक सकते हैं,जो कैविटी का कारण बनते हैं।

6. ऊर्जा का स्रोत (benefits of eating kismis)

किशमिश को ऊर्जा का एक प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। किशमिश कार्बोहाईडरेड का एक बहुत अच्छा स्रोत है।  यह एक्सरसाइज के दौरान ब्लड ग्लूकोज का स्तर बनाए रख सकती हैजिससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बरकरार रह सकता है। 

7. आँखों के लिए (किसमिश के फायदे (benefits of kismis for hair)

किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता हैजो आँखों की रौशनी बढ़ाने में काफी मदद करता है।   

8. रक्त निर्माण में (kismis health benefits)

किशमिश में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। खून के निर्माण के लिए विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स  की आवश्यकता होती है। किशमिश में पर्याप्त मात्रा में विटामिन-बी कॉम्पलेक्स पाया जाता है। खून की कमी होने पर किशमिश का सेवन करना चाहिए। 

9. कब्ज दूर करती है किशमिश (benefits of eating kismis)

किशमिश खाने से कब्ज में बहुत फायदा मिलता है। इसे पानी में भिगाकर खाने से कब्ज दूर होती है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है, तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा। 

Post a Comment

2 Comments

  1. ज्ञान बर्धक जानकारी।

    ReplyDelete
    Replies
    1. thanks for your support...
      keep supporting...

      Delete